
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने मैदान में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी, तो सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की ट्रोलिंग शुरू हो गई. भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी ने शहबाज शरीफ को बुरी तरह ट्रोल किया है.
भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एकतरफा हराकर अपना दबदबा बरकरार रखा है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप A के 27वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी. इस जीत के बाद एक तरफ सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी टीम के जमकर मजे लिए जा रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ रिटायर्ड भारतीय सेना अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने पाकिस्तान को ट्रोल करते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पोस्ट पर तीखा रिएक्शन दिया.
ट्रोलिंग और शहबाज शरीफ का पोस्ट
मैच हारने के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की टीम को लेकर तंज कसे जा रहे थे. इसी बीच रिटायर्ड आर्मी अधिकारी केजेएस ढिल्लों (जिन्होंने कश्मीर में 15 कोर की कमान संभाली और 'ऑपरेशन मान' लीड किया, 2022 में डायरेक्टर जनरल डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी से रिटायर हुए) ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘बॉयकॉट मे नहीं, सरेंडर में ज्यादा मजा आता है इन्हें… एक बार और कर दिया. जय हिंद.’
Boycott mein nahi surrender mein jyada maza aata hai inhe … ek baar aur kar diya 🤣
— KJS DHILLON🇮🇳 (@TinyDhillon) February 15, 2026
Jai Hind 🇮🇳 https://t.co/JVoMjN8kGL
शहबाज का पोस्ट हार के बाद ट्रोलिंग का हिस्सा बना
केजेएस ढिल्लो ने कश्मीर में 15 कोर की कमान संभाली और ऑपरेशन मान लीड किया था. 2022 में डायरेक्टर जनरल डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी से रिटायर हुए थे. अब उनका यह पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है. ढिल्लों का इशारा पाकिस्तान की हार को ‘सरेंडर’ बताने पर था, जो भारत-पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी में आम ट्रोलिंग स्टाइल है.
शहबाज शरीफ ने मैच से पहले या दौरान पाकिस्तान टीम को सपोर्ट करते हुए पोस्ट किया था, जो हार के बाद और ज्यादा वायरल हो गया. ढिल्लों का यह तंज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया और भारत-पाकिस्तान मैच के बाद की ट्रोलिंग का हिस्सा बन गया.
यह घटना क्रिकेट के मैदान से बाहर सोशल मीडिया पर भारत-पाकिस्तान राइवलरी को और गरमा देती है, जहां मैच के नतीजे से ज्यादा मीम्स और ट्रोल्स चर्चा में रहते हैं. भारत की यह जीत T20 वर्ल्ड कप में उनकी मजबूत फॉर्म दिखाती है.
ईशान की आंधी में उड़ा पाकिस्तान
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175/7 का स्कोर बनाया. ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली और 40 गेंदों में 77 रन बटोरे, जिसने मैच का रुख बदल दिया. शुरुआत खराब रही, अभिषेक शर्मा पहले ओवर में आउट हो गए, लेकिन किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव (27 गेंदों में 32) ने पारी संभाली. पाकिस्तान के स्पिनर सैम अयूब ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए और 25 रन दिए, लेकिन भारत ने अच्छा स्कोर खड़ा किया.
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 18 ओवर में 114 पर ऑलआउट हो गया. उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. भारत के गेंदबाजों ने कमाल किया. जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट, अक्षर पटेल 2, वरुण चक्रवर्ती 2 और हार्दिक पांड्या ने भी 2 विकेट झटके. पाकिस्तान कभी मैच में नहीं लौटा और भारत ने सुपर 8 में जगह पक्की कर ली. यह ICC टूर्नामेंट में भारत की पाकिस्तान पर लगातार जीत है.
0 Comments