
देश के 10 राज्यों की कुल 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग होनी है. इनमें पांच सीटें पश्चिम बंगाल की हैं. विधायकों की संख्या के आधार पर तृणमूल कांग्रेस को चार और भाजपा को एक सीट मिलना तय है.
बंगाल में पांच सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने हैं. यह चुनाव 16 मार्च को होंगे. बंगाल से पांच राज्यसभा सीटों में से 4 TMC के पास और एक बीजेपी को मिलना तय माना जा रहा है. टीएमसी ने बंगाली एक्ट्रेस कोयल मल्लिक को राज्यसभा में मनोनीत करने का फैसला किया है. बंगाल की फिल्म इंडस्ट्री में उनकी अपनी पहचान हैं.
असल में देश के 10 राज्यों की कुल 37 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग होनी है. इनमें से पांच सीटें पश्चिम बंगाल की हैं. विधायकों की संख्या के आधार पर तृणमूल कांग्रेस को चार और भाजपा को एक सीट मिलना तय है.
कौन हैं कोयल मल्लिक?
कोयल मल्लिक एक फिल्म एक्ट्रेस के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं. वे विधवाओं और बच्चों के लिए एक्विट हैं. साल 2013 में उन्होंने प्रोड्यूसर निस्पल सिंह से शादी की. उनके दो बच्चे भी हैं. कोयल मल्लिक का जन्म कोलकाता में हुआ. उनके पिता का नाम रंजीत मल्लिक है, वह खुद एक बंगाली अभिनेता रहे हैं. साथ ही उनकी मां का नाम दीपा मल्लिक हैं. उनका परिवार कोलकाता के भावानीपुर के मल्लिक बाड़ी से है. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा मॉर्डन हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से प्राप्त की. इसके बाद गोखले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज ग्रेजुएशन पूरा किया. उनके पास साइकोलॉजी (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन की डिग्री है. कोयल के टॉली क्वीन कहा जाता है. उनके दो बच्चे हैं. इनमें एक लड़का (कबीर सिंह) और दूसरा लड़की है. लड़के का जन्म साल 2020 में हुआ था, और लड़की का जन्म 2024 में हुआ.
0 Comments