झुग्गी में रह रही बेबी कहती हैं, '35 साल से यहां रह रहें हैं, अब रेलवे कहती है की इसे गिरा देंगे. हम क्या करें अब, कहाँ जाएं, हमारे बच्चों का तो अब भविष्य खराब हो जाएगा.'
दक्षिण दिल्ली स्थित जंगपुरा-बी में रेलवे की जमीन पर बसी झुग्गियों को हटाने की तैयारी है. रेल ट्रैक के बगल में बनी इन झुग्गियों को 11 जुलाई तक हटाने के लिए नोटिस चस्पा कर दिया है और अगर निवासियों ने आदेश का पालन नहीं किया तो 12 जुलाई को बुलडोजर एक्शन की तैयारी है. झुग्गी में रह रहें लोगों के अनुसार, 9 जुलाई को रेलवे ने अचानक नोटिस चस्पा कर दिया, जिसके बाद उनके सामने अब रहने का संकट खड़ा हो गया है. निवासियों की सबसे बड़ी परेशानी समय को लेकर है. उनका कहना है कि वो कई दशकों से यहां रह रहें हैं, ऐसे में कम वक्त में घर खोजना मुश्किल है.
झुग्गी में रह रही बेबी कहती हैं, '35 साल से यहां रह रहें हैं, अब रेलवे कहती है की इसे गिरा देंगे. हम क्या करें अब, कहाँ जाएं, हमारे बच्चों का तो अब भविष्य खराब हो जाएगा.'
0 Comments