Aligarh News – अलीगढ़ की ताज़ा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज़

Dola Salims Nephew Mustafa Kubbawala Arrested From UAE And Brought To India 8860356#publisher=newsstand

Dola Salims Nephew Mustafa Kubbawala Arrested From UAE And Brought To India 8860356#publisher=newsstand

news image

अवैध कारोबार में डोला सलीम का बेटा ताहिर डोला और भांजा मुस्तफा कुब्बावाला भी उसकी मदद करते थे. इसी कारण मुंबई पुलिस ने दोनों को इस मामले में आरोपी बनाया और अब दोनों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

मुंबई:

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी डोला सलीम पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच लगातार शिकंजा कस रही है. ताजा कार्रवाई में पुलिस ने डोला सलीम के भांजे मुस्तफा कुब्बावाला को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से गिरफ्तार कर भारत लाया है. इससे पहले जून में डोला सलीम के बेटे ताहिर डोला को भी गिरफ्तार किया गया था. दोनों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस पिछले साल ही जारी किया गया था.

पिछले साल खुफिया जानकारी के आधार पर महाराष्ट्र के सांगली जिले में ड्रग्स बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापेमारी की गई थी. इस फैक्ट्री से पुलिस ने 122.5 किलोग्राम एमडी ड्रग्स जब्त किया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹245 करोड़ बताई गई.

Post a Comment

0 Comments